दैनिक संचालित बसों पर मनमाने ढंग से न की जाए डीजल कटौती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, February 3, 2026

दैनिक संचालित बसों पर मनमाने ढंग से न की जाए डीजल कटौती

रोडवेज कर्मचारी संघ ने एआरएम को सौंपा मांग पत्र

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने मंगलवार को एआरएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मनमाने ढंग से बिना किसी आधार के अधाधुंध डीजल कटौतियों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। लगातार कम डीजल औसत देने वाले वाहनों की समीक्षा की जाए और उनमें निर्धारित डीजल औसत प्राप्त न होने पर कार्यशाला प्रभारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उससे डीजल रिकवरी की जाए। लोड फैक्टर कम होने की दशा में मात्र परिचालकों को दंडित न कर मुख्यालय के नियमानुसार सुपरवाइजर स्टाफ सहित संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाए।

एआरएम से वार्त करते हुए कर्मचारी संघ पदाधिकारी।

इसके अलावा किसी कार्मिक को बिना प्रांरभिंक जांच पर दंडित व निलंबित न किया जाए। इसके अलावा संघ कर्मचारियों ने संगठन के व्यक्तियों को टारगेट न करने, संगठन से मासिक वार्ता की तिथि निर्धारित करने, मार्ग पर पुलिस की ओर से बसों के चालान की कटौती चालकों के देयक से न करने आदि मांगें शामिल रहीं। एआरएम मुकेश बाबू गुप्ता ने कहा कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages