महामानव जगत गुरु संत शिरोमणि रविदास की 649वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम
बांदा, के एस दुबे । ग्राम पंचायत परसौडा में महामानव जगत गुरु संत शिरोमणि रविदास जी की 649वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन पूजा अर्चना से हुई, जिसका नेतृत्व अनामिका वर्मा, ग्राम प्रधान ने किया। इस दौरान सुखलाल बौद्ध, पूर्व जिला अध्यक्ष, भारतीय बौद्ध महासभा, देवेश उर्फ मोनू वर्मा, बृजलाल वर्मा मास्टर साहब, हरिशंकर प्रजापति पूर्व फौजी, राजू वर्मा, बिन्दा वर्मा मौजूद रहे। सुखलाल बौद्ध ने कहा कि रविदास जी महाराज ने अंध विश्वास और पाखंडवाद से समाज को दूर रहने को आगाह किया था। देवेश उर्फ मोनू
![]() |
प्रभातफेरी में शामिल बच्चे व अन्य।
वर्मा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि समाज में शिक्षा बहुत जरूरी है। बृजलाल वर्मा मास्टर साहब जी ने रविदास जी के जीवनकाल पर विस्तार से बताया। हरिशंकर प्रजापति पूर्व फौजी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का समापन प्रभात फेरी के साथ हुआ, जिसमें सैकड़ों बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों ने भाग लिया। इसके बाद बिद्वानों ने रविदास जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और प्रसाद वितरण किया गया।


No comments:
Post a Comment