बांदा, के एस दुबे । चार पहिया वाहनो से खरतनाक स्टंट करने वाले युवको पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक अन्य चारपहिया वाहन को सीज कर चालान किया। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर की जा रही कड़ी कार्यवाही के तहत यातायात पुलिस द्वारा चारपहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने वाले एक अन्य वाहन को सीज करते हुए चालान किया गया। गौरतलब हो कि दो फरवरी को को यातायात पुलिस खतरनाक स्टंट करने वालो पर कार्यवाही करते हुए दो चारपहिया वाहनो को सीज करते हुए चालान किया गया था तथा अन्य वाहनो की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को चार पहिया वाहनो से
![]() |
| वाहनों के साथ खड़ी पुलिस। |
खतरनाक स्टंट करने वाले एक अन्य चार पहिया की पहचान करते हुए वाहन संख्या UP90 जेड 5914 के मालिक परवेश पुत्र तुलसीदास ग्राम खुटला थाना कोतवाली नगर के वाहन को सीज कर चालान किया गया । साथ ही वाहन मालिक के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई । साथ ही अन्य वाहनों की भी पहचान/तलाश कर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आम जनमानस से अपील है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, यह अपने व आमजनमानस के लिए जानलेवा हो सकता है।


No comments:
Post a Comment