रोटी बैंक महिला टीम ने मरीजों को वितरित किए फल और बिस्किट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 22, 2026

रोटी बैंक महिला टीम ने मरीजों को वितरित किए फल और बिस्किट

महिला जिला अस्पताल में किया गया फल वितरण

बादा, के एस दुबे । रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम की अध्यक्ष  तबस्सुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की सक्रिय सदस्य श्रीमती रश्मि सिंह के नेतृत्व में  महिला टीम के सहयोग से महिला जिला चिकित्सालय की  मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0श्रीमती सुनीता सिंह जी के निर्देशन में जिला महिला अस्पताल स्टाफ़ के विशेष सहयोग से, महिला टीम के द्वारा हर माह की तरह इस बार भी महिला जिला चिकित्सालय बाँदा के मरीजों और तीमारदारों को 


फल,बिस्किट आदि का वितरण किया गया।इसके साथ ही महिला टीम की सदस्य नग्गो खातून और सदस्य शहाना खान के द्वारा मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।उक्त फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा।उक्त फल वितरण कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों,सदस्यों,समाजसेवियों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की।रिज़वान अली संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष,उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,कोषाध्यक्ष रेणुका गुप्ता,शहाना खान,नेहा खातून, नसीर खान, महिला सुरक्षा गार्ड अनीता देवी और रेखा सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages