बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 22, 2026

बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग

किडजी प्री स्कूल इंदिरा नगर शाखा का वार्षिक खेल दिवस उत्साह के साथ सम्पन्न

 बाँदा, के एस दुबे । किडज़ी की इंदिरा नगर शाखा में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि श्री के.डी.सिंह जी (उप परिवहन आयुकत झाँसी परिक्षेत्र) और श्री मति मालती बासू जी (नगर पालिका अध्यक्ष) ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया इसके पश्चात बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता, फ्रॉग रेस, बॉल बैलेंसिंग रेस, बाधा दौड़ जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। साथी आए सभी अभिभावकों ने बैडमिंटन, रेस एवं खो - खो खेल कर उपस्थित जनों मंत्रमुग्ध कर कई पुरस्कार जीते रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास,अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सभासद राममिलन तिवारी जी संजीव पांडे जी, श्री धीरेंद्र जी, समाजसेवी सुनील सक्सेना जी उपस्थित रहे। जिन्होनें कार्यकर्म की शोभा बढ़ाई  कार्यक्रम का संचालन कवि अनिल द्विवेदी जी ने किया किड्जी इंदिरा नगर के संरक्षक श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता और श्री मति रेखा गुप्ता जी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया निर्देशक सौरभ चंद्र गुप्ता और प्रधानचार्य शालिनी गुप्ता ने बच्चों को आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश गुप्ता जी  रेखा गुप्ता की  गरिमामई उपस्थिति रही।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन ने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच खुशी और उत्साह का वातावरण बना।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages