निवेश मित्र पोर्टल के आवेदनों का ससमय कराएं निस्तारण: डीएम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 27, 2026

निवेश मित्र पोर्टल के आवेदनों का ससमय कराएं निस्तारण: डीएम

पीएम विकसित भारत रोज़गार योजना के बारे में विस्तार से दी जानकारी

डीएम ने जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की ली बैठक 

फतेहपुर,  मो शमशाद । जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने निवेश मित्र पोर्टल से संबंधित आवेदनों का निस्तारण ससमय कराने के निर्देश दिए एवं कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर न होने पाए का अधिकारी विशेष ध्यान रखें। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, सीएम युवा विकास योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग स्थापना के लिए जो ऋण बैंक से स्वीकृत हो गए है परन्तु अभी तक वितरण नही हुआ है जल्द से जल्द वितरण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जो आवेदन लंबित है, उनका ससमय निस्तारण

 उद्योग बंधु समिति की बैठक में भाग लेते डीएम रविन्द्र सिंह। 

कराएं। उन्होंने जनपद में उद्योग स्थापित करने के लिए जो एमओयू किए गए है में औद्योगिक संस्थानों को जो भी सहायता की आवश्यकता है संबंधित अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए सकारात्मक भूमिका निभाते हुए नियमानुसार मदद करें। मलवां रेलवे स्टेशन से रैक प्वाइंट की सड़क अत्यंत खराब है, ग्राम चैफेरवा से मिश्रा मऊ तक चैड़ीकरण व डामरीकरण की मांग उद्यमियों द्वारा की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि मार्ग का निरीक्षण कर इसका औचित्य की विस्तृत जानकारी दे साथ ही पीडब्ल्यूडी से आगणन व स्टीमेट प्राप्त कर रिपोर्ट से अवगत कराए। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना के अंतर्गत रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार क्षमता को बढ़ाने के दृष्टिगत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कानपुर क्षेत्र के प्रतिनिधि द्वारा नियोक्ता और श्रमिकों/कर्मचारियों के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अनुरोध किया कि योजना का लाभ पाने के लिए संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराए। औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त शिकायतों व सुझावों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ नियमानुसार कार्यवाही करके अमल में लाए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, पुलिस क्षेत्राधिकारी, सीएफओ, उपायुक्त उद्योग, एलडीएम, अधिशाषी अभियंता विद्युत,  उद्यमियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages