जब जब धरा पर दुष्टों द्वारा अत्याचार, पापाचार बढ़ा तब तब भगवान को उनका वध करने के लिए जन्म लेना पड़ा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, February 19, 2026

जब जब धरा पर दुष्टों द्वारा अत्याचार, पापाचार बढ़ा तब तब भगवान को उनका वध करने के लिए जन्म लेना पड़ा

कानपुर,  प्रदीप शर्मा -  संकल्प सामाजिक संस्था, कानपुर  के तत्वावधान में तुलसी पार्क केशव नगर में राम कथा के दूसरे दिन राम कथा कथा व्यास पूज्य आचार्य महेंद्र मिश्रा "साधक" जी ने भक्तों के हितकारी, दीनदयाल भगवान राम के जन्म की कथा सुना कर सभी को को भाव विभोर कर दिया। व्यास जी ने बताया कि हम सभी परम सौभाग्यशाली है कि जिस भूमि पर भगवान राम भगवान कृष्ण ने जन्म लिया वही पर हम सभी को जीवन जीने का अवसर  प्राप्त हुआ। जब जब धरा पर दुष्टों द्वारा अत्याचार, पापाचार बढ़ा तब तब भगवान को उनका वध करने के लिए जन्म लेना पड़ा।


कथा व्यास ने कहा कि भगवान से प्रेरणा लेकर सभी के मन में करुणा दया एवं सेवा का भाव होना चाहिए और ऊंच नीच का भाव त्याग कर सभी को गले लगाकर सेवा करनी चाहिए। राम कथा श्रवण में प्रमुखरूप से संस्था के अध्यक्ष श्री राजू पोरवाल जी एवं महामंत्री सम्पूर्ण त्रिपाठी ने किया एवं संयोजन राजेन्द्र अवस्थी, जयराम दुबे के साथ प्रमुख रूप से श्रीमती रश्मि पोरवाल, अंजू त्रिपाठी, अनीता अग्रवाल, नमिता शुक्ला, बबीता श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी गुप्ता,

ऊषा अलवानी, आकाश दीप, एस एन सिंह चौहान (उपाध्यक्ष), विजय चौहान, अरविंद , आनंद किशोर दीक्षित, राधा कृष्ण त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी शुक्ला, श्याम बिहारी शर्मा, आर के त्रिपाठी, वी के दीक्षित, अशोक शुक्ला पंडित जी, आकाश दीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages