गौ सम्मान गौ आवाहन अभियान को लेकर लखनऊ में विशेष बैठक का आयोजन हुआ
बाँदा, के एस दुबे । बैठक में प्रदेश सभी जिले के प्रभारी नियुक्त किए गए। इसी के तहत महेश कुमार प्रजापति को बांदा जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है, गौ सम्मान गौ आवाहन अभियान को लेकर लखनऊ में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गौ माता राष्ट्र माता घोषित करने हेतु भारत के सभी पूज्य साधु संतों के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है कि गौ माता गौ राष्ट्रमाता घोषित करें इसी के तहत आज उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी एवं एवं प्रदेश के सह प्रभारी व नियुक्त किए गए। इसके बाद 75 जिले में प्रभारी नियुक्त किए गए जिनको अपने-अपने जिले में 21 लोगों की टीम बनाकर इस अभियान को गांव-गांव तक पहुंचना है, इसके बाद तहसील प्रभारी भी नियुक्त किए जाएंगे तहसील प्रभारी भी 21 लोगों की टीम बनाकर गांव-गांव इस अभियान से लोगों को जोड़ेंगे।
प्रवीण कुमार दुबे को प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश का सह प्रभारी नीरज कुमार सैनी को और प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चंदेल को नियुक्त किया गया।इसी दौरान बांदा जिले से महेश कुमार प्रजापति को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। महेश कुमार प्रजापति की नेतृत्व में पूरे जिले में इस अभियान को जोर-शोर से गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए हर वर्ग को जोड़ा जाएगा इससे आने वाले समय पर 27 अप्रैल 2026 को विशाल शोभा यात्रा निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सोपा जाएगा साथ ही सभी तहसीलों में भी तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान बांदा से राजाराम राही लोहा सिंह अखिलेश यादव के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment