कानपुर, प्रदीप शर्मा - छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्ती के अवसर पर कुर्मी परिवार समागम द्वारा लाजपत भवन में सोमवार को छत्रपति महोत्सव 2026 सामाजिक समरसता सम्मेलन आयोजित किया गया। छत्रपति महोत्सव की शुरूआत मोतीझील मेट्रो स्टेशन के निकट स्थित शिवाजी प्रतिमा पर मालार्पण किया। प्रतिमा स्थल से लाजपत भवन तक आशीष सचान, एड.राजेन्द्र प्रसाद, अरविन्द सचान के निर्देशन में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ सम्मेलन की शुरूआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन के साथ सामूहिक राष्ट्रगान व जीजाऊ वन्दना से की। इस मौके पर किसान सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश काकडे ने कहा कि शिवाजी को महाराजा व छत्रपति माता जीजाऊ ने बनाया। हमें अपने समाज में जीजाऊ पैदा करना है। जिससे हजारों शिवाजी अपने आप पैदा होगें। उन्होंने कहा कि कुर्मी देश पर राज करने के लिये है। उ.प्र. सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि शिवाजी ने अपने कौशल से भारत में डंका बजाया । शिवाजी सिर्फ महाराजा नहीं उन्होंने सियासत बदलने का कार्य किया। दि मिशन सरदार के
अध्यक्ष चिराग भाई पटेल ने कहा कि हम समरसता नही समता में विश्वास करते है। मराठा समन्वय परिषद प्रधान कमलेश पाटिल ने कहा कि देश को बनाने व खिलाने वाले कुर्मी है समाज की विभूतियाँ, स्वतत्रता सेनानी, गया प्रसाद कटियार, महामना राम स्वरूप वर्मा, चौधरी नरेन्द्र सिंह सचान पूर्व कुलपति सर्वज्ञ सिंह कटियार, राम किशोर वर्मा प्रभू दयाल सिंह सचान, रमेश उत्तम, डा. बृजलाल वर्मा, डा.सोनेलाल पटेल, ओ.पी.आर्या के परिजनों को आयोजन समिति के आशीष सचान, एड. राजेन्द्र वर्मा, अरविन्द सचान, अनुक्रम सिंह, बृजेन्द्र स्वरूप सचान योगेन्द्र सचान आलोक सचान आनन्द कटियार प्रमोद सचान अवधेश कटियार, बी. डी. सचान, हेमन्त कटियार छोटे सचान ने सम्मानित किया ।


No comments:
Post a Comment