प्रदर्शनी के माध्यम से दी गईं जानकारियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 22, 2026

प्रदर्शनी के माध्यम से दी गईं जानकारियां

मेडिकल कॉलेज में आयोजित की गई प्रदर्शनी

बाँदा, के एस दुबे । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में रविवार को रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा में विभिन्न विभागों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। उक्त प्रदर्शनी में नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा विकास अधिकरण नेडा के माध्यम से भी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्तबिजली योजना के अंतर्गत प्रदर्शनी लगाई गई उक्त स्टॉल के माध्यम से यूपी नेडा उत्तर प्रदेश द्वारा पंजीकृत सोलर वेंडर कांती इंटरप्राइजेज इंदिरा नगर के द्वारा उक्त प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते हुए प्रदर्शनी में आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों को वर्तमान परिवेश में सोलर के महत्व एवं प्रधानमंत्री जी के महत्वाकांक्षी विजन के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ एवं इससे बिजली का बिल कम करने की संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई उक्त स्टॉल के माध्यम से कांती  इंटरप्राइजेज इंदिरा नगर बांदा द्वारा लगभग 200 महानु भावों को योजना के बारे में विस्तार से

प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा का प्रदर्शन करते हुए लोग

जानकारी दी गई जिसे आगंतुकों द्वारा सराहा गया उक्त स्टॉल द्वारा दी जा रही जानकारी का श्रीमान जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय आदि उच्च अधिकारियों द्वारा सोलर स्टॉल का निरीक्षण किया गया। आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया योजना के अंतर्गत 60000 प्रति किलो वाट की लागत से सोलर पैनल लगाए जाते हैं एक किलो वाट में केंद्र एवं राज्य द्वारा 45000 रुपए 2 किलो वाट के सोलर पैनलों पर 90000 रुपए एवं 3 किलोवाट से लेकर 10 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर 108000 का अनुदान सब्सिडी के रूप में डीबीटी के माध्यम से संबंधित लाभार्थी के खाते में सरकार द्वारा दिया जाता है जिससे लाभार्थी को आर्थिक बोझ भी नहीं उठाना पड़ता एवं 25 से 27 साल तक इन सोलर पैनलों के माध्यम से घर पर बिजली बनती है जितनी बिजली आपके घर पर खर्च होने के उपरांत उत्पादित होती है वह यूनिट के रूप में आन ग्रिड जमा हो जाती है जो लाभार्थी द्वारा ही व्यय की जाती है तथा इसका भरपूर उपयोग मिलता है इससे जहां एक और विश्व पर्यावरण को लाभ मिल रहा है वहीं दूसरी ओर घर-घर बिजली बनने से बिजली घरों का भी भार कम हो रहा है रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कॉलेज बांदा में आए हुए सभी महानुभावों  योजना का लाभ प्राप्त किए जाने हेतु विधिवत जानकारी प्रदान की गई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बांदा के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में कांती इंटरप्राइजेज इंदिरा नगर बांदा द्वारा योजना की जानकारी बताए जाने पर 10 महानुभावों द्वारा योजना अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करा कर वेंडर सेलेक्शन किया गया। उक्त के अंतर्गत एक लाभार्थी द्वारा बैंक के माध्यम से सोलर साइट वित्त पोषित कराए जाने की कार्यवाही कराई गई विदित हो कि भारत सरकार द्वारा उक्त योजना के अंतर्गत 6 प्रतिशत साधारण वार्षिक ब्याज की दर से 10 लाभार्थी अंश जमा कराकर बैंकों द्वारा सोलर लगवाए जाने हेतु वित्त पोषित किया जाता है

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages