मेगा जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी जानकारियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 22, 2026

मेगा जागरूकता शिविर में दी गई कानूनी जानकारियां

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बाँदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार रविवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एवं जिला प्रशासन के सहयोग से जनपद के सभी आमजन को विधिक सशक्तिकरण बनाने के लिए मेगा/वृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सभी आमजन को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना एवं उनको प्राप्त नि:शुल्क कानूनी सेवाओं व केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना था। शिविर का शुभारम्भ अल्पना , जिला

निरीक्षण करती हुई जिला जज अल्पना व अन्य 

न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में जिला प्रशासन की ओर से श्रीमती जे. रीभा - जिलाधिकारी, पलाश बंसल - एस.पी., मुख्य विकास अधिकारी अजय  कुमार, प्रधानाचार्य रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय प्रदीप कुमार एवं सदर तहसीलदार विकास पाण्डेय के साथ समस्त सम्मानित न्यायायिक अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में जिला जज महोदया, जिलाधिकारी महोदया एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने लगभग 45 विभिन्न विभागों द्वारा अपनी अपनी परियोजनाओं/योजनाओं की जानकारी प्रदान किये जाने हेतु लगाए गये स्टालो का निरीक्षण किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 120 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, चेक व विकलांग उपकरण आदि वितरित किये गये। 

शिविर में शिवराज अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस  की कार्यप्रणली, साइबर क्राइम, बच्चों के अधिकारों आदि पर व्यख्यान किया। उनके द्वारा 4 लाभार्थियों को हेलमेट वितरित किये गये।इस अवसर पर प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाँदा अर्पिता सिंह - प्रथम उपस्थित रही। न्यायालय के कर्मचारीयों में रामनरेश यादव, भारत भूषण वर्मा, जीतेन्द्र कुमार,  अखिलेश कुमार, स्वामित्र श्रीवास्तव,  राशिद अहमद,  रहमान अली आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages