बाँदा, के एस दुबे : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण, वाहन चोरी की रोकथाम व संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाते हुए संदिग्धों की तलाश ली। होटल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर जिले के सभी कोतवाली, थाना और चौकी क्षेत्रों में रविवार सघन पुलिस अभियान संचालित हुआ। विशेष अभियान में जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पूर्ण सक्रियता एवं सतर्कता के साथ सहभागिता की गई। होटल, लॉज, धर्मशाला, कबाड़ की दुकानें, झुग्गी-
झोपड़ियों, जंगलों में अस्थायी रूप से बसे डेरों, निर्माणाधीन स्थल, ढाबे, बस स्टैंड, रेलवे क्षेत्र के आसपास, सुनसान स्थानों एवं अन्य संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थलों पर विशेष रूप से पुलिस टीमों को तैनात कर गहन चेकिंग की गई। इन स्थानों पर निवास कर रहे, कार्यरत अथवा अस्थायी रूप से ठहरे व्यक्तियों की पहचान से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की विशेष जांच की गई।


No comments:
Post a Comment