साइबर सुरक्षा के बारे में दी जानकारी
बाँदा, के एस दुबे । महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सबीहा रहमानी, डॉ जयंती सिंह, डॉ नीतू सिंह के नेतृत्व में सात दिवसीय शिविर ( 20-26 फरवरी 2026) जो नगर की पिछड़ी व दलित बस्ती बारी मोहाल, दरी मोहाल और अहीर मोहल्ले मेंं लगाया गया है, इस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवी शिवरार्थी छात्रों ने बस्ती में जाकर सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाया । आज का विषय है,"स्वस्थ पोषण का महत्व, रक्ताल्पता सेहत एवं स्वच्छता,श्री अन्न का महत्व, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता"। एन एस एस की छात्राओं ने प्रश्नों और संवाद के माध्यम से बस्ती के घरों में महिलाओं और बालिकाओं से सर्वेक्षण किया । शिवरार्थी स्वयंसेवी छात्राओं के सर्वेक्षण से यह बात सामने आयी कि क़रीब 65% घरों
में स्वच्छता की समस्याएं व किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं। द्वितीय सत्र में शिविर के विश्राम स्थल पर उपर्युक्त विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । मुख्य वक्ता के रुप में डॉ.मोनिका, विशिष्ट वक्ता डॉ. माया वर्मा उपस्थित रहे। अपने वक्तव्य में बताया कि बालिकाओं के आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज लवणों का संतुलित समावेश होना चाहिए। दूध, दालें, हरी सब्जियाँ, फल, अंडा, अनाज आदि उनके विकास में सहायक होते हैं। विशेषकर आयरन और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा बालिकाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर डॉ विनय कुमार पटेल, डॉ राम नरेश पाल और आज की टोली नायक अदीना, खदीजा ,आकांक्षा सविता, रोशनी ,पायल, रुखसाना, कोमल सिंह, पूनम, रिमझिम, निशा, रजनी, नेहा, लक्ष्मी, गायत्री, आफरीन, मीनाक्षी, प्रीति, अरबिया, श्रद्धा , पूर्णिमा, मनीषा आदि उपस्थित रही।


No comments:
Post a Comment