जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ होली पर्व की खुशियाँ बाँटी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 28, 2026

जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ होली पर्व की खुशियाँ बाँटी

फतेहपुर,  मो शमशाद । भोजन जन सेवा समिति द्वारा होली के पावन अवसर पर बिरसा मुंडा संस्कार शाला में शिक्षा प्राप्त कर रहे जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ शनिवार को रंगोत्सव मनाते हुए खुशियाँ बाटी गईं। इस अवसर पर बच्चों को पिचकारी, रंग, मुखौटे, गुलाल एवं अन्य त्योहार सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने बच्चों के साथ स्नेहपूर्वक होली खेली तथा उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया। बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और उत्साह स्पष्ट दिखाई दे रहा था। समिति का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को भी त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाना है। समिति के संस्थापक कुमार शेखर ने कहा

बच्चो को होली का उपहार देते समाजसेवी। 

कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। हम सभी का कर्तव्य है कि समाज के प्रत्येक बच्चे के जीवन में आनंद और उत्साह के रंग भरें। कार्यक्रम में समिति के नरेश गुप्ता, मनीष केसरवानी, राकेश गुप्ता, अंकिता सिंह, रामेंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, सुरेश, करन कुमार, शैलेश साहू, अंकित वर्मा, दिलीप यादव, रामनारायण अचार्य व शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages