होली पर्व पर जिलाधिकारी जे. रीभा ने जनपदवासियों के लिए जारी की एडवाइजरी
बांदा, के एस दुबे । होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी जे. रीभा ने जनपद वासियों के लिए एडवाइजरी जारी की और अपील करते हुए कहा कि एडवाइजरी का अनुपालन करें। कहा कि होली पर्व खुशियों का पर्व है लेकिन इसे सावधानी पूर्वक मनाएं और किसी भी अनहोनी से निजात पाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि होली, आवादी, आवास के करीब नहीं जलाएं। होलिका दहन के समय आग की सावधानी बरतें और दूर रहकर तापें। होलिका दहन के समय गर्भवती महिलाओं, नवविवाहित महिलाओं को पास जाने से बचना चाहिए। होली खेलने से पूर्व शरीर और बालों में नारियल सरसों या जैतून का तेल अच्छे से लगांए क्योकि यह स्किन और त्वचा में सुरक्षा कवच का कार्य करता है रंगों के प्रभाव को कम करता है। सनस्क्रीन और मास्चराइजर धूप से बचने के लिए चेहरे त्वचा एवं खुले
![]() |
| डीएम जे. रीभा |
अंगों पर सनस्क्रीन लगाएं। ऐसे कपड़े का चुनाव हो जो पूरी तरह शरीरको पूर्णतया ढक लें। ता कि रंग सीधे शरीर में नहीं लगें। आंखों को रंगों और पानी के बौछार से बचाव हेतु सनग्लासेस या सुरक्षात्मक चश्मा पहनें। साथ ही सम्भव हो चेहरे पर मास्क पहनें ताकि चेहरे में सीधे रंगों नहीं लगे। आंखों में रंग जाने पर तत्काल स्वच्छ जल में धोंए, आंखों को रगडे नहीं। केवल जैविक, प्राकृतिक, एवं हर्बल गुलाल का प्रयोग करें। गहरे, पक्के रंग, पेंंट, या धातुयुक्त रंगों का प्रयोग नहीं करें। इससे त्वचीय एलर्जी, खुजली, त्वचीय रोग हो सकते हैं। बच्चों को पानी के गुब्बारों से खेलने से बचाएं इससे चोंट लग सकती है। पालतू जानवरों पर या आवारा पशुओं पर रंग नहीं डालें। उनके लिए यह रंग जहरीला हो सकता है। किसी के सहमति के बगैर रंग नहीं लगाएं। त्योहार की मस्ती में पानी पीना नही भूले। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी और जूस पीते रहें। अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र ने नशा से दूरी बनाए
![]() |
| एडीएम कुमार धर्मेन्द्र |
रखने की अपील की। कहा कि पर्व खुशी एवं सौहार्द का है, आपसी सौहार्द, पर्व की उत्सव को बरकरार रखने हेतु, समस्त जनपद वासी, पर्व में भांग, गांजा, शाराब आदि का सेवन नहीं करें, ये स्वास्थ्य एवं सुरक्षा दोनों के लिए हानिकारक है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सभी के स्वास्थ्य रहने, सुरक्षित रहने की मनोकामना करता है। जिला आपदा विशेषज्ञ डाॅ. प्रभाकर सिंह ने जनपद में किसी भी आपदा, या आपात स्थित आने पर, मदद पाने हेतु हमारे कंट्रोल रूम, जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष संख्या 14 में टेलीफोन नं 05192 285260 या टोल फ्री नं-1077 पर काल करें। या व्हाट्सएप नंबर- 9452662412 पर सम्पर्क कर सकते हैं। राहत आयुक्त कार्यालय- 9454411081, 1070,112,108 पर मदद पा सकते हैं।



No comments:
Post a Comment