करतल, बाँदा, के एस दुबे : उप स्वास्थ्य केंद्र करतल में फाइलेरिया कार्यक्रम की जानकारी लेने आई स्वास्थय टीम ने कस्बा में लोगों को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा का लोगों से मिलकर जानकारी ली। जिसमें उन्होंने हाउस मार्किंग, दवा वितरण, फाइलेरिया मरीजों की स्थिति का सघन निरीक्षण भी किया। सभी कार्यरत टीमों द्वारा डाटा फीडिंग करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान टीमों द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में किए गए कार्य पर सन्तोष व्यक्त किया।
![]() |
| ग्रामीणों से पूछताछ करते स्वास्थ्य टीम के सदस्य |
इस दौरान निरीक्षण टीम ने कस्बा में संचालित श्री पौराणिक दयानन्द सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में एएनएम अर्चना देवी द्वारा कक्षा एक से कक्षा 5 तक के बच्चों को लगने वाले खसरा/रुबैला टीकाकरण का निरीक्षण कर जानकारी ली। टीम में अतुल कुमार (बायोलाजिस्ट), गोपाल यादव, सूरज खिरिया, रामकिशोर, राजू प्रसाद, रंजीत कुमार के अलावा सम्बंधित टीमें मौजूद रही।


No comments:
Post a Comment