राइफल क्लब ग्राउंड में आयोजित किया गया जागरूकता अभियान
बांदा, के एस दुबे । यातायात पुलिस द्वारा शहर के बाबूलाल चौराहा एवं राइफल क्लब ग्राउंड में ऑटो/ई-रिक्शा सत्यापन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा, फिटनेस प्रमाण पत्र व परमिट की गहनता से जांच की गई। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, फिटनेस आदि के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। जिन चालकों के अभिलेख अपूर्ण पाए गए, उन्हें जल्द अपने दस्तावेज पूर्ण कराने के
![]() |
| संबोधित करते हुए अपर एसपी |
लिए निर्देशित किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिए। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा चालकों को संबोधित करते हुए ओवरलोडिंग न करने, निर्धारित मार्ग पर ही वाहन संचालन करने, नाबालिगों को वाहन न सौंपने तथा यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की गई । साथ ही टप्पेबाजी जैसी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी डायल 112 पर देने के लिए कहा गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह, यातायात प्रभारी संजय मिश्रा, प्रभारी निरी कोतवाली बलराम सिंह, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य सुनील सक्सेना सहित अनेक कर्मी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment