अभियुक्त के कब्जे से 1617 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद
बाँदा, के एस दुबे । अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जनपद बांदा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन ईगल” के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब हो कि थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पचुल्ला नाला पुलिया के पास से एक
अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में 1617 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त का नाम पुलिस ने राकेश पुत्र सुखलाल निवासी ग्राम चहितारा थाना कोतवाली देहात बताया है।


No comments:
Post a Comment