परिसर के पास गंदगी, स्वच्छता की खोल रही पोल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 27, 2026

परिसर के पास गंदगी, स्वच्छता की खोल रही पोल

खागा, फतेहपुर,  मो शमशाद । नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो परिसर के पास फैली गंदगी से मरीज और तीमारदार बेहाल हैं। अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठती दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। नालियां जाम पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन बाहर का नजारा देखकर ही उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब पानी भराव के कारण कीचड़ और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल परिसर के आसपास नियमित सफाई

सीएचसी हरदों में फैली गंदगी का दृश्य।

और कूड़ा उठान की व्यवस्था नहीं है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। नगरवासियों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी स्थिति से अवगत होने के बावजूद अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, नालियों की सफाई कराने और नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। दवा कराने आए हेमंत, राजकिशोर, रामतीरथ का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास गंदगी बीमारी को दावत दे रहा है। सीएचसी अधीक्षक सरल सोनी ने बताया कि स्टाफ की कमी है जिससे सफाई में दिक्कत है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages