नालबंद जुआं की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, पांच जुआरी गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, February 27, 2026

नालबंद जुआं की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, पांच जुआरी गिरफ्तार

कई भागने में रहे सफल, पुलिस कर रही तलाश, सात बाइकें भी बरामद

बांदा, के एस दुबे । नालबंद जुआं की सूचना पर रेड डालते हुए पुलिस ने हारजीत की बाजी लगाते पांच जुआरियों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से 52 हजार से अधिक की नगदी व 7 बाइके बरामद हुई है। जबकि पांच जुआरी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों को पकड़ा गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि गुरुवार की देर शाम थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखविर जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी पुलिया के आगे पिपरीहार थाना के पास नालबंद जुआं

पुलिस की ओर से बरामद की गई बाइकें

संचालित है। सूचना पर एसपी पलाश बंसल ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। छापेमारी करते हुए पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाते अर्जुन पुत्र कल्लू निवासी ग्राम मवई थाना कोतवाली नगर,विनोद पुत्र राजा भईया निवासी सर्वोदय नगर थाना कोतवाली नगर,सर्वेश पुत्र जागेश्वर निवासी विजली खेडा थाना कोतवाली नगर,परवेज पुत्र शरीफ निवासी खुटला थाना कोतवाली नगर,अमित गुप्ता पुत्र गिरीश चन्द्र निवासी इंदिरा नगर कोतवाली नगर को धर दबोचा। वहीं रहमत निवासी खुटला थाना कोतवाली नगर,रामू निवासी बाबा तालाब थाना कोतवाली नगर,आशुतोष निवासी बाबा तालाब थाना कोतवाली नगर,नीरज निवासी ग्राम पिपरी थाना कोतवाली देहात,पिण्टू निवासी ग्राम पिपरी थाना कोतवाली देहात चकमा देकर फरार हो गये। मौके से माल फड़ / जामा तलाशी के दौरान जुआरियों के कब्जे से 52400 रुपये व 07 मोटर साइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चन्द्रप्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक अरविन्द्र कुमार,दुर्विजय सिंह,आरक्षी माधव सिंह,कौशलेन्द्र,जितेन्द्र कुमार, शुभम साहू शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages