पुनरीक्षण कार्य को समय से पूरा किया जाए, न करें लापरवाही - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, February 4, 2026

पुनरीक्षण कार्य को समय से पूरा किया जाए, न करें लापरवाही

विशेष रोल प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित कर दिए निर्देश

बांदा, के एस दुबे । विशेष रोल प्रेक्षक/संयुक्त सचिव, नवीन और नवीनकरणीय, ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार जेवीएन सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि एक जनवरी के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुर्नरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी समस्त उप जिलाधिकारी/ईआरओ से प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुर्नरीक्षण कार्य में प्राप्त हो रहे

बैठक को संबोधित करते हुए रोल प्रेक्षक।

फार्म-6, 7 व 8 की जानकारी लेते हुए कार्य को समय से पुर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जारी की गयी नोटिसों की गुणवत्ता के साथ सुनवाई कर निस्तारण करने तथा फार्म-6, 7 व 8 के साथ संलग्न किये जा रहे प्रपत्रों को आवश्यक रूप से चेक करते हुए संलग्न करने के निर्देश दिये। उन्होंने नोटिस की सुनवाई कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने एवं डाक्यूमेन्टेशन को बेहतर रखे जाने के निर्देश दिये। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जे. रीभा ने विशेष रोल प्रेक्षक को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विशेष प्रगाढ पुर्नरीक्षण कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages