गाजे बाजे से निकाली मां पीतांबरा माई की शोभायात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 22, 2026

गाजे बाजे से निकाली मां पीतांबरा माई की शोभायात्रा

बाँदा, के एस दुबे । खाटू श्याम मंडल परिवार द्वारा मां पीतांबरा माई मंदिर की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। जिला युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के सभी श्याम भक्तों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें पानी, पेठा व फल आदि का वितरण कर बाबा खाटू श्याम का जयघोष किया। मां पीतांबरा माई मंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर खाटू श्याम मंडल परिवार द्वारा निकाली गई शोभायात्रा की शुरूआत रामलीला मैदान से की गई जो चौक बाजार, गूलरनाका, अलीगंज, कालूकुआं, मंडी समिति स्थानों से होती हुई मां पीतांबरा माई मंदिर पहुंची जहां समापन कार्यक्रम संपन्न


हुआ। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, अमित रवि शिवहरे, राज पांडेय, नीलम गुप्ता, मनाेज जैन, चंद्रमोहन बेदी, प्रीती पांडेय, संगीता शिवहरे, पप्पू शिवहरे प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संरक्षक पप्पू शिवहरे के नेतृत्व में मां पीतांबरा माई मंदिर का निर्माण तीन वर्ष पूर्व किया गया था। शोभायात्रा के समापन के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सुधीर तिवारी, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, महिला अध्यक्ष विमला यादव, उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री कमलेश कुमार गुप्ता, कमल गुप्ता व प्रमोद गुप्ता रिंकू, दीपक गुप्ता, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages