एनएसएस की छात्राओं ने दलित बस्ती का किया सर्वेक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, February 22, 2026

एनएसएस की छात्राओं ने दलित बस्ती का किया सर्वेक्षण

बाँदा, के एस दुबे । राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन नगर की पिछड़ी व दलित बस्ती बारी मोहाल, दरी माेहाल तथा अहिर मोहाल में आयोजित कैंप में शिवरार्थी छात्राओं ने बस्ती में जाकर स्वस्थ पोषण का महत्व, रक्ताल्पता सेहत एवं स्वच्छता, श्री अन्न का महत्व, साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल साक्षरता आदि विषयों पर सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाया और बस्तीवासियों से संवाद के माध्यम से घरों में महिलाओं और बालिकाओं का सर्वेक्षण भी किया। महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जयंती सिंह, डॉ. नीतू सिंह द्वारा दलित बस्ती में आयोजित जागरुकता अभियान शिविर में


छात्राओं द्वारा चलाए गए सर्वेक्षण से यह बात सामने आई कि 65% घरों में स्वच्छता की समस्याएं व किसी न किसी बीमारी से लोग ग्रसित हैं। द्वितीय सत्र में शिविर के विश्राम स्थल पर उपर्युक्त विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रुप में डॉ. मोनिका सक्सेना, विशिष्ट वक्ता डॉ. माया वर्मा उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि बालिकाओं के आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज लवणों का संतुलित समावेश होना चाहिए। दूध, दालें, हरी सब्जियाँ, फल, अंडा, अनाज आदि उनके विकास में सहायक होते हैं। विशेषकर आयरन और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा बालिकाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर डॉ. विनय कुमार पटेल, डॉ. राम नरेश पाल, टोली नायक अदीना, खदीजा ,आकांक्षा सविता, रोशनी ,पायल, रुखसाना, कोमल सिंह, पूनम, रिमझिम, निशा, रजनी, नेहा, लक्ष्मी, गायत्री, आफरीन, मीनाक्षी, प्रीति, अरबिया, श्रद्धा , पूर्णिमा, मनीषा आदि उपस्थित रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages