किसानों के खातों में भेजी गई फसल बीमा की राशि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, February 21, 2026

किसानों के खातों में भेजी गई फसल बीमा की राशि

बाँदा, के एस दुबे । मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित किए गए वन क्लिक के माध्यम से क्षतिपूर्ति वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख बड़ोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सोनू, ब्लाक प्रमुख नरैनी मनफूल पटेल, परियोजना निदेशक राजेश, उप कृषि निदेशक डाॅ. अभय कुमार सिंह यादव, फसल बीमा की कार्यदायी संस्था यूनिवर्सल सोम्पो से क्लस्टर प्रभारी मनोज कुशवाहा, जिला प्रभारी विनीत विश्वकर्मा, सीएम कृषक दुर्घटना बीमा योजना से मनोज कुमार, एलआरसी समेत लगभग तीस कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभांवित पांच कृषकों एवं मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा


योजना से लाभांवित चार कृषकों को प्रशस्ति पत्र जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किए गए। उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 में 19985 कृषकों को आठ करोड़ दो लाख रुपए का भुगतान पूर्व में किया जा चुका है और अवशेष 21408 कृषकों को तीन करोड़ एक लाख रुपए का भुगतान मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में वन क्लिक के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में भुगतान किया गया। इसी प्रकार से मुख्यमंत्री कृषक बीमा दुर्घटना के तहत अवशेष 33 लाभार्थियों को डेढ करोड रुपए का भुगतान वन क्लिक के माध्यम से किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages