सीआईसी में 1.12 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से प्रारंभ, 452 परीक्षक जुटे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 17, 2026

सीआईसी में 1.12 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से प्रारंभ, 452 परीक्षक जुटे

रोज 10 से 5 तक होगा मूल्यांकन 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में शिक्षा का सबसे संवेदनशील और निर्णायक चरण शुरू होने जा रहा है, जहां 18 मार्च से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की 1,12,000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी स्थित केंद्र पर 452 परीक्षक- हाईस्कूल के 235 और इंटर के 217- प्रतिदिन निर्धारित मानकों के तहत कॉपियों की जांच करेंगे, जहां हर अंक लाखों छात्रों के भविष्य की दिशा तय करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अन्यथा संबंधित परीक्षक पर सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। मूल्यांकन को व्यवस्थित बनाने के लिए हाईस्कूल में 34 और इंटर में 22 टोलियां गठित की गई हैं, जिनकी

परीक्षकों को जानकारी देते उप नियंत्रक डॉ रणवीर सिंह चौहान

निगरानी प्रधान परीक्षक करेंगे। इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है- हर पृष्ठ की बारीकी से जांच, अंदर और बाहर अंक समान, बिना ओवरराइटिंग के साफ अंकन और अंकेक्षकों द्वारा क्रॉस चेकिंग जैसे कड़े प्रावधान लागू किए गए हैं। उप नियंत्रक डॉ रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस मूल्यांकन कार्य में पुलिस का सख्त पहरा रहेगा और केवल पहचान पत्र धारक परीक्षकों को ही प्रवेश मिलेगा। बाहरी जनपदों से आई कॉपियों को सुरक्षित कोठारों में रखा गया है, जहां चौकसी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह केवल कॉपियों की जांच नहीं, बल्कि छात्रों के सपनों और संघर्षों का निष्पक्ष मूल्यांकन है, जहां हर अंक एक नई दिशा तय करेगा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages