चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले के पहाड़ी ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यालय विकास के लक्ष्यों को गति देने के लिए एक सशक्त उन्मुखीकरण गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और प्रधानाध्यापकों ने एक मंच पर जुटकर शिक्षा के भविष्य की रूपरेखा तय की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार ने स्वच्छता और शैक्षिक सहयोग को लेकर ग्राम प्रधानों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। खंड विकास अधिकारी ने विद्यालयों में चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए कायाकल्प के शेष 19 मानकों को शीघ्र पूरा कराने का भरोसा
![]() |
| उन्मुखीकरण गोष्ठी में मौजूद अतिथिगण |
दिया। ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। निपुण भारत मिशन, डीबीटी और सामुदायिक सहभागिता पर विस्तृत चर्चा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया, जहां शिक्षा के नए संकल्प गूंजते नजर आए।


No comments:
Post a Comment