41वें रक्तदान शिविर में हुआ 40 यूनिट का रक्तदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 16, 2026

41वें रक्तदान शिविर में हुआ 40 यूनिट का रक्तदान

कानपुर,  प्रदीप शर्मा - प. सत्यनारायण पारसनाथ दिवाकर प्रसाद शिक्षा एवं सेवा समिति द्वारा 41वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को हरमिलाप मिशन स्कूल, रतनलाल नगर, कानपुर मे किया गया।  यह कार्यक्रम हर मिलाप मिशन स्कूल के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्याम सुंदर भाटिया को समर्पित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. श्याम सुंदर भाटिया के भतीजे राजीव भाटिया ने अपनी पत्नी कविता भाटिया एवं भाभी ऋचा भाटिया के साथ रक्तदान कर किया। विद्यालय के चेयरमैन प्रेम अरोरा एवं अमरजीत भाटिया ने  रक्तदाताओं को जूस पिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया। अमरजीत भाटिया जी ने अपने व्याख्यान में युवाओं से रक्तदान की अपील की। शिविर


उर्सला ब्लड बैंक की टीम द्वारा शिविर सम्पन्न करवाया गया एवं एकत्रित रक्त उर्सला ब्लड बैंक को समर्पित किया गया। उर्सला ब्लड बैंक की टीम का नेतृत्व डॉ.समद ने किया।  कार्यक्रम संयोजक जय मिश्रा ने 91वीं बार रक्तदान किया एवं सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त जूस, नाश्ता एवं फल वितरित किए गये। कार्यक्रम में राहुल भाटिया, विजय मिश्रा, ऋषभ बाजपेई , ओम शंकर, सुनील भाटिया, भारत भूषण आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages