एनएसएस के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर ग्रामीण स्वरोजगार के लिए बागवानी, पशुपालन पर तकनीकी परिचर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 16, 2026

एनएसएस के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस पर ग्रामीण स्वरोजगार के लिए बागवानी, पशुपालन पर तकनीकी परिचर्चा

कानपुर,  प्रदीप शर्मा - चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के विशेष शिविर के चौथे दिन रविवार को छात्रों को ग्रामीण स्वरोजगार के लिए छत पर बागवानी एवं पशुपालन ग्रामीण स्वरोजगार पर तकनीकी चर्चा एवं प्रबंधन विषय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमा नाथ शुक्ला ने की। इस अवसर पर विभिन्न इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी  डॉ.राजीव कुमार , डॉ. अरुण कुमार, डॉ. उमा नाथ शुक्ला , डॉ. सर्वेश कुमार  डॉ. संघमित्रा महापत्रा, गेस्ट फैकल्टी  डॉ सोमेन्द्र, डॉ रजत मिश्रा एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


डॉ. अरुण कुमार  ने पशुपालन  एक स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर  उदाहरण के साथ चर्चा की। उन्होंने छात्रों को पशुपालन के महत्व  एवं इसमें भविष्य की तकनीकी गुंजाइशों पर जानकारी दी। डॉ.राजीव कुमार ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह अधिनियम 20 जुलाई 2020 से प्रभावी है, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने वाला एक सशक्त कानून है। जिसके अंतर्गत 6 अधिकार दिए गए हैं। इस अवसर पर आए हुए अतिथियों, कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ संघमित्रा महापात्र ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages