कलेक्ट्रेट में दिखाया गया लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
मंत्री ने लाभार्थियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं, कनेक्शनधारकों को धुएं से मिली निजात
बांदा, के एस दुबे । सूबे के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को महिला सशक्तिकरण अभियान के कार्यक्रम आयोजित हुआ। उज्जवला से बना ऊर्जावान 1500 करोड की धनराशि से उत्तर प्रदेश के एक करोड 86 लाख उज्जवला परिवारों को रसोंई गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का वितरण लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में किया गया। इसका सजीव प्रसारण लोगों को दिखाया गया। जनपद में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ने कहा कि मुफ्त गैस सिलेण्डर महिलाओं को धुयें में खाना बनाने से बचाव के लिए दिलाया जा रहा है, जिससे कि उन्हें अब किसी प्रकार की परेशानी न हो।
![]() |
| कार्यक्रम के दौरान मौजूद उज्जवला गैस कनेक्शन धारक महिलाएं। |
उन्होंने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के साथ केन्द्र व प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। आज प्रदेश में 1500 करोड की धनराशि 1.86 करोड उज्जवला परिवार के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा बटन दबाकर दी गयी है। इसी क्रम में जनपद बाॅदा के 1 लाख 86 हजार लाभार्थियों को लगभग 16 करोड 46 लाख की धनराशि उनके खाते में भेजी गयी है। उन्होंने कहा कि यह योजना वर्ष 2022 से महिलाओं हेतु संचालित की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर निरन्तर कार्य कर रही है और महिलाओं का सशक्त बनाने हेतु कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना एवं अन्य योजनायें संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि पहले मताओं व बहनों को खाना बनाने के समय अत्यधिक परेशानी चूल्हा जलाने में धुएं एवं प्रदूषण होता था, अब रसोंई गैस सिलेण्डर से इस समस्या से निजात मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार निरन्तर विकास के कार्य कर रही है। बुन्दलेखण्ड में भी तेजी से विकास करते हुए बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे एवं कारीडोर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा
![]() |
| मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट करतीं डीएम जे. रीभा। |
कि 56 हजार एकड में पीडा द्वारा काॅरीडोर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई बडी कम्पनियां निवेश करनी की इच्छुक हैं, शीघ्र ही यह कम्पनियां प्रदेश में आकर निवेश करेंगी, जिससे कि लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत नये गैस कनेक्शन क्रमशः लाभार्थियों को जिसमें श्रीमती रमा तिवारी, पूजा सविता, कला, शिव देवी को प्रदान किये गये, जिसमे गैस चूल्हा सहित अन्य उपकरण सम्मिलित थे। इसी प्रकार उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के निःशुल्क रसोंई गैस रिफलिंग के लाभार्थियों को चेक वितरण किये, जिसमें रज्जुल, अंजू, कुसमा, पवन कुमारी, अनीता, शहनाज बेगम आदि को प्रदान किये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी जे. रीभा, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेन्द्र, अपर जिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा सहित जिला पूर्ति अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण तथा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थीगण उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment