एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 27, 2026

एसपी ने साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

अधीनस्थों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने परेड की सलामी ली और पुलिस बल का निरीक्षण किया। परेड के दौरान जवानों द्वारा टोलीवार ड्रिल का प्रदर्शन किया गया। एसपी ने चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए जवानों को अनुशासन, एकरूपता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और अनुशासन ही पुलिस की कार्यक्षमता को

पीआरवी वाहनों को चेक करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

मजबूत बनाता है। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरक, प्रशिक्षण कक्ष, कैंटीन, वर्दी स्टोर, आवासीय कॉलोनी तथा परिवहन शाखा का जायजा लिया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, यूपी-112 शाखा और पीआरवी वाहनों में लगे बॉडीवॉर्न कैमरों व अन्य आवश्यक उपकरणों की भी गहन जांच की। भोजनालय की व्यवस्थाओं और गार्द रजिस्टरों का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages