बिसंडा पुलिस पर 15 वर्षीय पुत्री को ना तलाश करने का लगा आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, March 25, 2026

बिसंडा पुलिस पर 15 वर्षीय पुत्री को ना तलाश करने का लगा आरोप

पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग 

बांदा, के एस दुबे । बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित परिवार ने आज पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया की पीड़िता की नाबालिक 15 वर्षीय लड़की जो 5 जनवरी 2026 को अपने गांव से बिसंडा पढ़ने के लिए गई थी न लौटने पर पीड़ित की पत्नी बिसंडा थाना में अपराध संख्या 12 /26 मुकदमा दर्ज कराया था तथा करीब दो माह बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा अभी तक लड़की की खोज नहीं की गई पीड़ित परिवार ने बताया कि पीड़ित को जानकारी मिली थी कि भारत लाल यादव निवासी नसेनी थाना


नरैनी बहला फुसलाकर ले गया है साथ ही लड़की को कानपुर और महोबा में एक सप्ताह तक रखा था वर्तमान में सतना में रखे हैं लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती जबकि लगातार आरोपी अपने मां और भाई से बात करता है फोन के माध्यम से जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार करते हुए उनकी लड़की बरामद करे वही पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।






No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages