दो दिन की डायट कार्यशाला
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में शिक्षा व्यवस्था की असली तस्वीर सामने लाने वाले परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण- 2024 के परिणामों पर आधारित दो दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन डायट शिवरामपुर में प्रभावी ढंग से सम्पन्न हुआ। 16 और 17 मार्च को आयोजित इस कार्यशाला में जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, डायट संकाय, एसआरजी, एआरपी तथा विद्यालय प्रमुखों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सर्वेक्षण के निष्कर्षों का गहन विश्लेषण किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के विषयवार अधिगम स्तर, सीखने में अंतराल और शिक्षण पद्धतियों की कमजोर कड़ियों को खुलकर सामने रखा गया। संदर्भदाताओं द्वारा संवादात्मक सत्रों में न
![]() |
| कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागी |
केवल समस्याओं की पहचान की गई, बल्कि नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों और प्रभावी शैक्षिक हस्तक्षेपों पर भी जोर दिया गया। समापन अवसर पर डायट प्राचार्य बीके शर्मा ने परख सर्वेक्षण को शिक्षा का दर्पण बताते हुए कहा कि अब असली चुनौती इन निष्कर्षों को जमीन पर उतारने की है। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने अपने-अपने विद्यालयों में सुधार का रोडमैप तैयार कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प लिया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि अब शिक्षा में बदलाव की शुरुआत कागजों से निकलकर कक्षाओं तक पहुंचने वाली है।


No comments:
Post a Comment