पर्यटकों के लिए डीएम का बड़ा तोहफा, देवांगना घाटी बॉर्डर पर बदलती तस्वीर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 17, 2026

पर्यटकों के लिए डीएम का बड़ा तोहफा, देवांगना घाटी बॉर्डर पर बदलती तस्वीर

जिले में टूरिज्म का मेगा प्लान 

एयरपोर्ट के पास बनेगा आधुनिक सुविधा केंद्र 

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में सोमवारको जिलाधिकारी ने हवाई अड्डे के समीप देवांगना घाटी बॉर्डर पर प्रस्तावित पर्यटक सुविधा केंद्र एवं डोरमेट्री निर्माण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। पर्यटन विभाग की इस महत्वपूर्ण परियोजना, जिसे राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिली है और जिसका क्रियान्वयन यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड इकाई-13 बाँदा द्वारा किया जा रहा है, को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट संकेत दिए कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का गहन अवलोकन करते हुए प्लम्बिंग, फायर फाइटिंग और इलेक्ट्रिकल कार्यों को

आधुनिक सुविधा केंद्र के प्लान पर चर्चा करते डीएम

निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही फर्नीचर व फर्निशिंग में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने, साइट पर प्रतिदिन एंट्री रजिस्टर संधारित करने तथा 3डी डिजाइन व नवीनतम फोटोग्राफ्स उपलब्ध रखने की सख्त हिदायत दी। पाइलिंग कार्य के दौरान नियमित निरीक्षण और गुणवत्ता परीक्षण को भी अनिवार्य बताया गया। जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि समयबद्धता और गुणवत्ता ही इस परियोजना की असली पहचान होगी, जिससे चित्रकूट आने वाले पर्यटकों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages