पैलानी/बांदा, के एस दुबे । आज सुबह से ही तेज मानसून तथा बे मौसम बरसात से किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लगी हैं। कस्बे के किसानों कहना है की किसानों की चना, मसूर, मटर, तथा लाही की फसलें ज्यादातर मात्रा में कट कर खेतों पर चारों तरफ फैली हुई पड़ी हैं ऊपर से खराब मानसून के चलते सुबह से हो रही रुक-रुक बरसात की वजह से खेतों में कट कर इकट्ठा की गई फसलें सड़ने के साथ-साथ जमीन पर अंकुरित होने का अंदेशा है किसान जनार्दन सिंह, मनोज पांडे, बुधराज यादव, बच्चू शुक्ला, आशा दिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है की तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के चलते किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की पकी हुई फसलें खेत में ही फैल जाने
से गेहूं की पैदावार कम हो जाएगी बिगड़ते हुए इस मौसम से अब किसानों को नुकसान के सिवाय कुछ भी शेष नहीं है किसानों द्वारा कड़ी मेहनत से बोई गई फसलों पर ऐसे मौसम में ग्रहण लग सकता है। खप्टिहा कलांं के किसान महेंद्र सिंह गौतम ने बताया है कि फसल पकने के साथ-साथ फसल की कतराई का काम जो तेजी से चल रहा था बिगड़ते मौसम की वजह से वह भी बंद हो गया है फसलों मैं नमी आ जाने की वजह से फिलहाल अनाज की कतराई बंद कर दी गई है।


No comments:
Post a Comment