बांदा, के एस दुबे । पैलानी तहसील के अम्लोर गांव के आधा सैकड़ा किसानों ने ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पिछले 15 दिनों से पेयजल संकट, सड़क तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरण शुक्ला द्वारा प्राथमिक विद्यालय में की गई अनियमितताओं को लेकर स्थलीय जांच के जाने के संदर्भ में जिलाधिकारी से मिलकर गांव में पिछले 15 दिनों से जल संस्थान की खराब पड़ी मोटर को अभी तक ठीक न कराए जाने एवं पीने के पानी का घोर संकट तथा नमामि गंगे योजना अंतर्गत संपूर्ण गांव में पानी की सप्लाई न होने तथा गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले मार्ग पर जगह-जगह हुई गड्ढे से हो रही दुर्घटनाएं तथा स्कूली बच्चों को आने-जाने में हो रही परेशानी को लेकर जिलाधिकारी
को अपनी पीड़ा बताई इस दौरान ग्राम प्रधान सहित गांव के जनसेवक शिव गोविंद सिंह फूल कली जगराम निषाद रामकली रंजन सिंह वरदानी जय करण सिंह रामबाबू प्रभु दयाल सिद्धार्थ सिंह सहित लगभग आधा सैकड़ा किसानों ने आज जिलाधिकारी को जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थलीय निरीक्षण कराए जाने की मांग के साथ-साथ गांव में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद होने की वजह से पूरा गांव पीने को पानी को लेकर परेशान हो गया है यह गांव केन नदी के किनारे बसे होने की वजह से ऊंची नीची बस्ती होने की वजह से पीने के पानी के संकट से जूझ रहा है उन्होंने तत्काल ही उक्त समस्याओं से निजात दिलाए जाने के लिए जिलाधिकारी के यहां गुहार लगाई है।


No comments:
Post a Comment