वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जनमानस को एकजुट होने की जरूरत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 7, 2026

वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जनमानस को एकजुट होने की जरूरत

सपा की पीडीए जन पंचायत का ग्राम सिकलोढ़ी गांव में हुआ आयोजन

बांदा, के एस दुबे । वर्तमान परिस्थितयों को दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस को आगे बढ़ने की जरूरत है। देश की सत्ता अमेरिका के हाथों में हैं, वहां से जो हुक्त आता है उसी का पालन भारत को करना पड़ रहा है। ईरान जैसा भारत का मित्र जिसने मित्रता का फर्ज भी निभाया, आज बेबस निगाहों से भारत की ओर देख रहा है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पीडीए जनसभाओं को अविरल गति से आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता ने ग्राम सिकलोढ़ी आयोजित पीडीए की जनसभा काे संबोधित करते हुए यह बात कहीं। उन्होंने कहा कि यह गांव हमारे बचपन का साक्षी है। यह बात कहते हुए वह भाव

पीडीए जनपंचायत में पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए।

विभोर भी हो गई। इस समय देश व प्रदेश की भाजपा सरकारों ने किसानों, नौजवानों व आम गरीबों को दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने लोगों का आहवान किया कि वह सपा को मजबूत करें और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाए जिससे सभी का भला होगा। पीडीए जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कृष्णा देवी पटेल, विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, महेंद्र वर्मा, किरण वर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा व आत्माराम यादव मौजूद रहे। इस दौरान सांसद श्रीमती पटेल ने पीडीए को जन जन तक पहुँचाने की अपील की। कार्यक्रम में आत्माराम यादव, चंद्रकेश यादव, रामसागर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages