ट्रेन में छूटे बैग को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को लौटाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, March 7, 2026

ट्रेन में छूटे बैग को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को लौटाया

बांदा, के एस दुबे । रेल सुरक्षा बल द्वारा के प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन अमानत के तहत ट्रेन यात्री का छूटा हुआ बैग आरपीएफ जवान द्वारा अतर्रा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के खड़ी होने पर बैग बरामद कर लिया गया और संबंधित यात्री को बैग सौंप दिया गया। मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष झांसी से मिली सूचना पर कि गाड़ी संख्या 14110 एक्स. के जनरल कोच में एक ब्लू रंग का बैग ट्रेन यात्री का छूट गया है, जिसे अटेंड करें। इस सूचना पर रेल सुरक्षा बल की प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के आदेश पर अतर्रा रेलवे स्टेशन पर हाल्टिंग ड्यूटी

यात्री को बैग लौटाते आरपीएफ थाना प्रभारी

में तैनात उप निरीक्षक विक्टर लाकरा द्वारा रेलवे स्टेशन पर जैसे ही गाडी खड़ी हुई उसकी कोच को अटैंड करने पर बैग बरामद कर लिया गया। यात्री के मोबाइल नंबर पर जानकारी देते हुए उसे आरपीएफ थाने से बैग ले जाने जाने के लिए बुलया गया। जिस पर यात्री वेदांश भट्ट पुत्र रघुपति प्रसाद शर्मा निवासी ग्राम बैजेमऊ जिला हमीरपुर को दिए गए साक्ष्य के आधार पर बैग उसे सुपुर्द कर दिया गया। बैग मिलने पर यात्री वेदांश भट्ट ने आरपीएफ की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बैग में सामान की अनुमानित कीमत दो हजार रुपए बताई गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages