दबंगों ने युवती के साथ की छेड़छाड़ पुलिस से नहीं दर्ज किया मुकदमा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

दबंगों ने युवती के साथ की छेड़छाड़ पुलिस से नहीं दर्ज किया मुकदमा

बांदा, के एस दुबे । अतर्रा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने आज पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती पत्र देकर बताया कि 17 मार्च 26 को समय लगभग 7:00 बजे अपने जानवरों को चारा आदि डालकर वापस घर आ रही थी तभी बिसंडा रोड में रेलवे क्रॉसिंग के पास अनिल व रिंकू निवासी बल्लांन व पिंकू अवस्थी निवासी अतर्रा जो शराब के नशे में पीड़िता को रोक कर अश्लील हरकतें करने लगे।पीड़िता ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी दी कहां की


दोबारा मिलने पर जान से मार देने की धमकी दी है। पीड़िता ने बताया कि जिसकी घटना की शिकायत लेकर अतर्रा थाना गई थी लेकिन पुलिस ने उक्त लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं की है। जब वही पूरे मामले की जानकारी अतर्रा थाना प्रभारी निरीक्षक से ली गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया हैं और पैसे का लेनदेन का मामला है जबकि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages