जिलाधिकारी ने सी एम आई एस पोर्टल एवँ सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

जिलाधिकारी ने सी एम आई एस पोर्टल एवँ सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा

बाँदा, के एस दुबे । जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभागार में सीएमआईएस पोर्टल एवं सीएम डैशबोर्ड के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन परियोजनाओं का कार्य तेज गति से गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें, अन्यथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा करते हुए बबेरू में पाॅवर कार्पोरेशन के सबस्टेशन के निर्माण कार्य इस माह तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा भूरागढ व रनगढ में रीवरफ्रन्ट के कार्य को तेज गति से इस माह में पूर्ण कराये जाने के निर्देश कार्यदायी संस्था यूपीएसटीडीसी को दिये। उन्होंने स्पोट्र्स स्टेडियम के मरम्मत कार्य में देरी करने पर यूपीपीसीएल के ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। विधि विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण की समीक्षा करते हुए कार्य को जून, 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने नरैनी-कालिंजर मार्ग एवं इटरा-


सिगरौली संम्पर्क मार्ग तथा गिरवां संम्पर्क मार्ग के कार्यो की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को शीघ्र कार्यों को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। बाॅदा-बहराइच मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाये जाने तथा माह दिसम्बर, 2026 का पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार बबेरू-तिन्दवारी-सुमेरपुर मार्ग को जून, 2026 तक पूर्ण करें। पैलानी-गलौली मार्ग एवं महोबा चैराहे का चैडीकरण के कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। केन-बेतवा लिंक परियोजना के आवासीय भवन के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कस्तूरबागांधी विद्यालय बडोखर खुर्द के कार्य को कार्यदायी संस्था सीएनडीएस से कार्य में तेजी लाकर कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। होमगार्ड कार्यालय तथा पं0दीनदयाल पुरम में कार्य जाने वाले विकास कार्यो ंमें तेजी लाये जाने के निर्देश सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  अजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0  कुमार धर्मेन्द्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सम्बन्धित अधिकारीगण एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages