जोगनी माता मंदिर में नवरात्रि के पंचमी में श्रद्धालुओं का उमडा जन सैलाब - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 23, 2026

जोगनी माता मंदिर में नवरात्रि के पंचमी में श्रद्धालुओं का उमडा जन सैलाब

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । मर्का थाना क्षेत्र के बाकल गांव के जोगनी माता मंदिर में नवरात्रि के पांचवें दिन श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा वही ड्यूटी में लगे पुलिस के जवान CCTV कैमरे से श्रद्धालुओं की निगरानी कर रहे है। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का थाना क्षेत्र के बाकल गांव के यमुना नदी के दक्षिण दिशा की ओर जोगनी माता का मंदिर बना हुआ है। जिसमें सोमवार को नवरात्र के पंचमी के दिन श्रद्धालुओं का सुबह से ही जन सैलाब उमर पड़ा जिसमें सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वही मंदिर परिसर में मेला भी लगाया गया है, जिसमें कई जनपदों से दुकानदार आए हुए हैं, वहीं लोगों की मान्यताएं है जो भी भक्त श्रद्धा भाव के साथ जोगनी माता


मंदिर में आता है, तो उसकी मनोकामना आवश्यक पूरी होती है, गांव के पूर्व प्रधान गया प्रसाद ने नवरात्रि के पंचमी के दिन बताया कि बहुत ही पुराना मंदिर है, इस मंदिर में उत्तर प्रदेश सहित मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ बिहार और आसपास के जनपद फतेहपुर कौशांबी प्रयागराज कानपुर महोबा हमीरपुर बांदा चित्रकूट आदि जनपदों से श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। जिनकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। आज नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की हजारों की संख्या में भीड़ पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर परिसर में आ रही है, भी मंदिर में लगे जगह जगह सीसीटीवी कैमरा से ड्यूटी में लगे पुलिस के जवानों के द्वारा हर आने जाने वालों भक्त व श्रद्धालुओं की निगरानी कर रहे है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages