बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के गौसिया नूरी जामा मस्जिद में सोमवार को गौसिया नूरी जामा मस्जिद में उर्से मासूमे मिल्लत बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया, सबसे पहले शायर जरताब रजा ने नात शरीफ़ पढ़ी , उसके बाद बुंदेलखंड के शायर राशिद रजा ने बहुत अच्छे अपने कलामों से महफिल में शमा बांध दिया, वहीं मौलाना अब्दुल जब्बार साहब हशमती ने मासूमे मिल्लत के उर्स पर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला और बताया कि उनका पैगाम था
हक बोलना, मोहब्बत का पैगाम देते थे,वहीं फातिहा पढ़ने के बाद हमारे हिंदुस्तान में अमन चैन व खुशहाली कि दुआ की, उर्स पर हाफिज एतबार अली, हाफिज गुलाम रब्बानी साहब, मौलाना सिबतैन रजा, अमीर मोहम्मद, शहबाज़ रजा, मो खुर्शीद, मंसूर अहमद, सफीक अली , गुलाम मुस्तफा, फिरोज खान, महबूब खान, अयूब खान, अकिल खान, काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment