ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र प्रधान व सचिव की किया शिकायत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 23, 2026

ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र प्रधान व सचिव की किया शिकायत

बबेरू/बांदा, के एस दुबे  । बबेरू ग्रामीण के 13 ग्राम पंचायत सदस्यों ने डीएम को शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधान के ऊपर लगाए गंभीर आरोप अपने इस्तीफा की कही बात बबेरू तहसील में सोमवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी जे रिभा व पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा था ,तभी बबेरू ग्रामीण के 15 ग्राम पंचायत सदस्यों में कुल 13 सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ तहसील सभागार में पहुंचे और ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा व पूर्व में रहे सचिव अरविंद यादव के खिलाफ शिकायत किया है।और कहा कि ग्राम प्रधान के द्वारा अभी तक कोई भी बैठक नहीं कराई गई, समितियों का गठन सिर्फ कागजों में ही है,जो भी विकास कार्यों के अनुमोदन है उसमें सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर है,फर्जी कार्यवाही रजिस्टर बनाकर फर्जी


भुगतान कर करोड़ों रुपए का ग्राम प्रधान श्रीमती कंचन वर्मा व सचिव अरविंद यादव  ने गबन कर लिया है। लाइट के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया,लेकिन लाइट कही नहीं लगाई गई, वही सदस्यों ने जिलाधिकारी से समिति बनाकर ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की मांग किया है। वही मौजूद 13 ग्राम पंचायत सदस्य शिवविलास शर्मा ,सुधीर अग्रहरि, राकेश पटेल, रामलखन धुरिया,अजय कुमार महेश वर्मा,बृजेश कुमार, मनोज कुमार, दीपा ,प्रीति अभिलाषा, मुन्नी ऊषा, सभी लोगों शपथ पत्र देकर स्वीकार करने की मांग किया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages