मिट्टी से समाधियो को दबा देने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

मिट्टी से समाधियो को दबा देने का विरोध करना युवक को पड़ा भारी

दबंग होमगार्ड के पिता ने युवक का तोड़ा हाथ 

न्याय की आस में दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार 

बांदा, के एस दुबे । जसपुरा कस्बे के रहने वाले युवक शिवम तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी ने आज पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि पीड़ित के खेत के बगल में अवध बिहारी का खेत लगा हुआ है 23 फरवरी 2026 को खेत के बगल में सरकारी तालाब को पोकलैंड व जेसीबी से खुदाई की जा रही थी जिस पर अवध बिहारी ठेकेदार से मिलकर पीड़ित के पूर्वजों की बनी समाधियो को मिटटी डलवा दी और उनको बंद करवा दिया गया जब पीड़ित अपने खेत गए तो देखा कि उनके पूर्वजों की समादियों को दबा दिया गया है पीड़ित द्वारा अवध बिहारी से कहा गया की मिट्टी हटवाने की बात कही तो अवध बिहारी द्वारा मिट्टी हटाने से मना करते हुए पीड़ित को गाली गलौज करने लगा पीड़ित द्वारा गाली गलौज से मना किया गया तो अवध बिहारी द्वारा लाठी व


धारदार हथियार से पीड़ित पर हमला कर दिया जिससे पीड़ित का हाथ फैक्चर हो गया शरीर में गंभीर चोटें आई हैं पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पुलिस पुलिस बुलाई जिसमें अवध बिहारी का पुत्र गाड़ी के साथ आया जो होमगार्ड के पद पर तैनात है और पीड़ित को थाने ले आए और जब पीड़ित ने उक्त घटना की संबंध में शिकायत पत्र दिया रिपोर्ट दर्ज न करते हुए उसमें सुलह हेतु दबाव बनाने लगे पीड़ित द्वारा सुलेख करने से मना किया तो पुलिस द्वारा कोई उपचार नहीं कराया गया नहीं रिपोर्ट दर्ज की गई तब पीड़ित द्वारा जसपुरा में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वयं दिखाया जहां एक्स-रे  करवाया तो  पता चला कि पीड़ित का हाथ फैक्चर हो गया है जिसके बाद पीड़ित के दूसरे दिन थाने पर जाने पर कोई सुनवाई नहीं हुई अवध बिहारी के दो पुत्र है जो होमगार्ड के पद पर हैं थाना जसपुरा व बांदा में जिनके कहने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई न ही पीड़ित का मुकदमा दर्ज कराया गया न हीं रिपोर्ट हुई अवध बिहारी व उसका पुत्र गाली गलौज कर पीड़ित व उसके परिवार को आए दिन जान से मारे जाने व झूठे फर्जी मुकदमे फसाने की भी धमकी देते हैं जिनसे पीड़ित का परिवार अधिक भयभीत है पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है वहीं पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages