बांदा, के एस दुबे । कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में गांधी, सुभाष, आजाद के निकट सहयोगी क्रान्तिवीर पण्डित गोपीनाथ दनादन जी की जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन जी व्यक्तित्व व कृतित्व में प्रकाश डालते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि "पंडित गोपीनाथ दनादन गांधीवादी विचारधारा के पोषक थे, देश की आजादी के लिए अनेकों बार जेल गए और तन्हाइयों में रहे, उनके घर पर सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद सरीखे क्रांतिकारी आए और रुककर जनपद के प्रमुख क्रांतिकारियों के साथ मिलकर योजनाएं बनाई, क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने निम्नी नाले के किनारे प्रागी मन्दिर के तहखाने में शस्त्र प्रशिक्षण भी दिया गया, ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाए जाने के लिए देशवासियों को आगे आना चाहिए।"
कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ संजय द्विवेदी दनादन ने बतलाया कि मुझे क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन जी के सानिध्य में रहने का अवसर मिला 1992 में भारत भ्रमण के दौरान कश्मीर से कन्याकुमारी तक यात्राएं की और कन्याकुमारी से 17 टापू पारकर लक्ष्यद्वीप में अंडमान निकोबार पहुंचे और 26 जनवरी को ध्वजारोहण किया गया, क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ दनादन जी देश की आजादी में चिरस्मरणीय योगदान रहा, जिन्हें समय समय पर राष्ट्र की ओर से अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।"
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, बुंदेलखंड राज्य निर्माण संघर्ष समिति संयोजक रमेशचंद्र द्विवेदी एडवोकेट, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जितेन्द्र गौरव, जिला सचिव बाबूराम यादव, अम्बिका प्रसाद खेंगर, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, छेदीलाल धुरिया, लालबाबू राजपूत, शब्बीर सौदागर, सुखदेव गांधी, अली बख्श उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment