आयुष चिकित्सकों को दी गई टीबी कार्यक्रम व एचआईवी एक्ट की जानकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, March 9, 2026

आयुष चिकित्सकों को दी गई टीबी कार्यक्रम व एचआईवी एक्ट की जानकारी

आयुष चिकित्सको की संवेदी करण कार्यशाला का हुआ आयोजन

बांदा, के एस दुबे । मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा डा० विजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं एच.एल.एफ पी.पी.टी (एजेन्सी एच.आई.वी.) के द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय सभागार में आयुष चिकित्सको की संवेदी करण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में डा० अजय कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी व अन्जुला सचान (स्टेट प्रोगाम आफिसर एच.एल.एफ पी.पी.टी, एजेन्सी एच.आई.वी.) के द्वारा आयुष

कार्यशाला में मौजूद आयुष चिकित्सक।

चिकित्सको को टीबी कार्यक्रम एवं एच.आई.वी. एक्ट 2017 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में 40 आयुष चिकित्सक उपस्थित रहे। इस दौरान श्री प्रदीप कुमार (डी.पी.सी. एन.टी.ई.पी.) श्री ब्रजेन्द्र कुमार (डीपीएम डाप्कू), श्री गनेश प्रसाद (डीपीपीएमसी एन.टी.ई.पी.), श्री योगेन्द्र सिंह (डी.सी एचएलएफ पी.पी. टी.) एवं श्री आमिर हाशिमी (एकाउन्टेन्ट एन.टी.ई.पी.) आदि उपस्थित रहें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages