459 बच्चों व बुजुर्गों को बांटी चिकनपाॅक्स से बचाव की दवा
फतेहपुर, मो शमशाद । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में पुनः चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने चिकनपॉक्स बचाव महाभियान चलाया। डॉ अनुराग ने बच्चों से कहा कि सबसे अधिक समय आप लोगों का विद्यालय व घर में गुजरता है इसलिए हम सभी को अपने विद्यालय व घर में स्वच्छता रखनी होगी तभी हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते हैं। भोजन से पहले व शौच जाने के बाद साबुन से हाथ अच्छी तरह से धुलना चाहिए। डॉ अनुराग ने श्री भृगु वेद विद्यालय के 37, कम्पोजिट विद्यालय सहिमापुर के 82, प्राथमिक विद्यालय डोलेपुर
![]() |
| बच्चों को चिकनपाॅक्स से बचाव की दवा देते डा0 अनुराग श्रीवास्तव। |
के 34, कम्पोजिट विद्यालय सलेमाबाद के 108, कम्पोजिट विद्यालय जमालपुर मवइया के 54, समाजकल्याण विभाग द्वारा संचालित मवइया स्थित वृद्धाश्रम के 102 बुजुर्गों, प्राथमिक विद्यालय जमालपुर के 42 कुल 459 बच्चों व बुजुर्गों को चिकनपॉक्स से बचाव व संक्रमण को कम करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि का वितरण किया। इस अवसर पर स्वामी विज्ञानानंद, विद्यालय के प्रधानाचार्य रामजी, ज़हरा खातून, दीक्षा सिंह, हेमंत त्रिपाठी, ख़दीजा अल्वी, वार्डन नीतू वर्मा, कविता कुमारी सहित प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment