बांदा, के एस दुबे । समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ब्राण्ड अम्बेसडर नगर पालिका परिषद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर बुन्देलखण्ड राज्य बनाने की मांग किया है। समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने बताया कि बुन्देलखण्ड राज्य आजादी के पहले था । बांदा हमीरपुर कर्वी महोबा, छतरपुर ललितपुर झांसी, ग्वालियर, दतिया पन्ना सागर आदि जिलों को मिलाकर बनाए जाने की मांग पांच दशक से ज्यादा समय से चल रही है किन्तु माननीयों के रुचि ना लेने के कारण अभी तक बुन्देलखण्ड राज्य नहीं बन पाया है। राज्य बनाने के समर्थक गांव गांव जाकर जनांदोलन कर रहे हैं और
सरकार से भी नियमित सम्पर्क में हैं किन्तु राज्य बनना अभी भी किसी सपने से कम नहीं है। कुलदीप शुक्ला ने कहा कि बुन्देलखण्ड के भौगोलिक स्थिति के मध्य में बांदा शहर आता है जो बुन्देलखण्ड राज्य की राजधानी बनाने के लिए सबसे बढ़िया जगह है।


No comments:
Post a Comment