मँत्री ने फीता काटकर नौ दिवसीय मेले का किया उद्धाटन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, March 19, 2026

मँत्री ने फीता काटकर नौ दिवसीय मेले का किया उद्धाटन

बाँदा, के एस दुबे । प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज प्रदेश के मा0 मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, निवेश प्रोत्साहन विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बाॅदा  नन्द गोपाल गुप्ता (नन्दी जी) ने विकास भवन में आयोजित नौ दिवसीय मेले का शुभारम्भ किया। उन्होंने इस अवसर पर सूचना एवं जनसंम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन एवं अवलोकन किया तथा कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाओं का जन सामान्य में प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रचार वाहनों को हरी झण्डी देकर रवाना किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के द्वारा आयोजित स्टालों का निरीक्षण करने के उपरान्त विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सफलतम परिवर्तनकारी उपलब्धियों के नौ वर्ष रहे हैं, जिससे सम्बन्धित वीडियो क्लिप का भी प्रदर्शन किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का कुशासन से सुशासन एवं बदहाली से खुशहाली के ओर ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के हितों में संचालित योजनाओं का


लाभ प्रदान किया जा रहा है। सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के उद्देश्य से कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश के साथ गाॅव एवं शहरों में तेजी के साथ विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी दिये गये हैं, जिसमें मेरिट के आधार एवं पारिदर्शिता के साथ 9 लाख लोंगो को रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ विकास के क्षेत्र आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। सरकार निरन्तर गरीबों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के साथ उद्योग स्थापित हो रहे हैं, जिससे प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक चारों ओर आगरा एक्सप्रेस वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस के साथ कई एक्सप्रेस वे बने हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार नोयडा बना है, उसी प्रकार बीडा भी बनने जा रहा है। एयरपोर्ट बनने से कनेक्टीविटी बढी है। बदले हुए परिवेश एवं संसाधन एवं सुविधाओं से विदेशों की बडी कम्पनियां उत्तर प्रदेश में निवेष करना चाहती हैं। स्थानीय स्तर पर भी स्वदेशी के साथ रोजगार को बढावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था तीन ट्रिलियन डालर बनाने की रखी गयी है। देश दुनिया में उथल पुथल चल रहा है, लेकिन भारत सुरक्षित है, क्योंकि भारत का नेतृत्व एक शक्तिशाली व्यक्तित्व के हाथ हैं। उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है। सरकार सुशासन से संकल्प पर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  सुनील सिंह पटेल ने कहा कि विकास के नौ वर्षों में तेज गति से विकास हुआ है तथा 2017 के बाद सरकार ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं व सभी वर्ग के हितों के लिए कार्य किये हैं। कानून व्यवस्था सहित हर क्षेत्र में विकास एवं सुधार हुआ है।  

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न लाभकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं प्रसस्ति पत्र वितरित किये, जिसमें एनआरएलएम के अन्तर्गत उत्कृष्ठ सेवा समूह में श्रीमती सूरज कली कनवारा एवं भारती देवी को प्रमाण पत्र दिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर येाजना में  निरंजन शुक्ला, मातृत्व वन्दना योजना में 6 हजार रूपये की धनराशि के चेक  केशकली एवं  उर्मिला को भेंट किया।  अरूण कुमार पटेल को कृषि फार्मेसी हेतु 8 लाख टेक्टर लोन का वितरण किया। मुख्यमंत्री आवास योजना में  वीरेन्द्र कुमार, श्रीमती मुन्नी देवी को प्रमाण पत्र दिया। सिलाई मशीन योजना के अन्तर्गत  सुधीर द्विवेदी, लैपटाॅप वितरण में  अंकुर पाण्डेय, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में श्रीमती सितारा को लाभान्वित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष विवेकानन्द गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती वन्दना गुप्ता, ब्लाक प्रमुख  मनफूल सिंह पटेल,  स्वर्ण कुमार सोनू, रावेन्द्र गर्ग सहित जिलाधिकारी  जे0रीभा, मुख्य विकास अधिकारी  अजय कुमार पाण्डेय सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूह की महिलायें एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages