दो अप्रैल को ट्रस्ट मनाएगा श्री बालाजी सरकार का जन्मोत्सव - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, March 20, 2026

दो अप्रैल को ट्रस्ट मनाएगा श्री बालाजी सरकार का जन्मोत्सव

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । कस्बे के जीटी रोड स्थित बालाजी सेवा मंडल ट्रस्ट समिति कार्यालय में हनुमान जयंती उत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं सेवादारों ने भाग लिया और सभी ने एक स्वर में उत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ओम प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि इस वर्ष बालाजी सरकार का जन्मोत्सव अत्यंत भव्य और आकर्षक रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने सभी सेवादारों से अपील किया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और मुस्तैदी के साथ निर्वहन करें। संस्था के वरिष्ठ सेवादार डॉ. सुनील गुप्त ने जानकारी देते हुए बताया कि दो अप्रैल को श्री बालाजी का जन्मोत्सव

बैठक करते ट्रस्ट के पदाधिकारी।

धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बाबा के दरबार को भव्य सजावट से अलंकृत किया जाएगा। इसके लिए सभी सेवादारों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। समिति के अध्यक्ष उमेश केसरवानी और मंत्री महेंद्र गुप्त ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। बैठक का संचालन केदारनाथ शुक्ल ने किया। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रोहित गुप्त, बच्चन सिंह, संतोष गुप्त, राजेश सिंह, सीकू, दीपक गुप्त, संजय गुप्त सहित मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages