आनंद गोवा गार्डन सोसाइटी में नई कार्यकारिणी का गठन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 8, 2026

आनंद गोवा गार्डन सोसाइटी में नई कार्यकारिणी का गठन

कानपुर,  प्रदीप शर्मा - कल्याणपुर स्थित आनंद गोवा गार्डन सोसाइटी में रविवार को कार्यकारिणी के गठन के लिए निर्वाचन प्रक्रिया रविवार को आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन के परिणामस्वरूप डॉ. अनुजा गुप्ता को अध्यक्ष, मनोरमा सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमर सिंह कुशवाह को सचिव,  अनिल दीक्षित को कोषाध्यक्ष तथा एकता चतुर्वेदी को ऑडिटर चुना गया। इस निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन अधिकारी  रजनीश श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न हुआ। सुनील नायर, परिवेक्षक (ए-ब्लॉक), आनंद गोवा गार्डन


सोसाइटी व  ललितेश तिवारी की उपस्थिति में प्रक्रिया पूरी की गयी। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सोसाइटी के विकास, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा निवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं पर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के निवासियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages